Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • Uncategorized
charlineraj_admin April 15, 2025
WhatsApp Image 2025-04-15 at 7.42.33 PM

बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में प्रसिद्ध शिल्पकार एवं अयोध्या में भगवान श्री राम लला की मूर्ति निर्मित करने वाले अरुण योगीराज को विश्वविद्यालय द्वारा विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान की गई. विश्वविद्यालय कुलाधिपति और राज्यपाल, राजस्थान हरीभाऊ बागडे ने अरुण योगीराज को मानद उपाधि प्रदान की. समारोह के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय द्वारा किए गए इस नवाचार के संदर्भ में माननीय कुलाधिपति महोदय को अवगत कराया.

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात प्रथम बार विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि प्रदान की गई है. उन्होंने अरुण योगीराज के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और बताया कि योगिराज समाज के लब्धप्रतिष्ठ व्यक्ति है, जिन्होंने अपनी विद्या से विशिष्ट योगदान दिया है. उनके योगदान से समाज को प्रेरणा मिल सके इसी भावना को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा यह कार्यवाही आरंभ की गई है. योगीराज द्वारा कला व संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को ध्यान में रखते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए यह उपाधि प्रदान की गई है.

सम्मान समारोह में उपस्थित पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने भी योगीराज को शुभकामनाएं प्रेषित की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरीभाऊ बागडे ने विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थी एवं समाज को प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कला व संस्कृति के क्षेत्र में राजस्थान व बीकानेर की परंपरओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही हम लोग इन सब विधाओं में पारंगत रहे हैं, अब समय आ गया है कि हम लोग ऐसी विधाओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराए ताकि विद्यार्थी अपने जीवन में इन सब चीजों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सफल बना सके.

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति बनाकर योगीराज ने अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपना व अपने परिवार का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया है. भगवान श्री राम की मूर्ति एवं राम मंदिर की स्थापना भारतीय आध्यात्मिक क्षेत्र में एक अभूतपूर्व कदम है. इससे पूर्व राज्यपाल महोदय ने विश्वविद्यालय के ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग द्वारा कुलपति सचिवालय में तैयार की गई आर्ट गैलरी का लोकार्पण किया व विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके द्वारा किए गए शानदार कार्य के लिए उन्हें बधाई दी.

कार्यक्रम में प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने अपनी यात्रा को उल्लेखित करते हुए भगवान श्री राम की मूर्ति निर्माण के संस्मरण सुनाते हुए बताया कि यह सब उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है अपितु उनके पूर्वजों की वर्षों की तपस्या का परिणाम है. योगीराज ने विश्वविद्यालय प्रशासन व कुलाधिपति महोदय को सम्मान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. विश्वविद्यालय द्वारा योगीराज को मानद उपाधि व सम्मान पत्र से पुरस्कृत किया गया. सम्मान पत्र का वाचन विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ. मेघना शर्मा ने किया. कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रगति सोबती ने किया. कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय कुलसचिव अरविंद बिश्नोई ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अरुण कुमार सहित विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, प्रबंध बोर्ड के सदस्य, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अनिश्चितकालीन धरना व महापड़ाव शुरू, देशनोक ओवरब्रिज हादसे के पीड़ितों को न्याय के लिए उठी आवाज
Next: राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का 8वाँ दीक्षांत समारोह, देश को विकसित बनाने में भौतिक विकास के साथ बौद्धिक-चारित्रिक विकास की महत्ती भूमिका – राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आयोजित

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.