बीकानेर जिले की लूणकरणसर नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला हुआ रोचक, कांग्रेस की ओर से चंपालाल मेघवाल और भाजपा की ओर से हनुमान नाथ ने नामांकन दाखिल कर ताल ठोक दी है. 35 वार्डों वाली नगरपालिका में भाजपा के पास 23 पार्षदों के साथ स्पष्ट बहुमत है. ऐसे में अध्यक्ष पद के बाद अब सभी की निगाहें उपाध्यक्ष की कुर्सी पर टिकी हैं. बहुमत के आंकड़ों को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी हनुमान नाथ की स्थिति मजबूत है. हालांकि उपाध्यक्ष पद के चुनाव में स्थानीय सियासी समीकरण और पार्षदों की भूमिका भी अहम रहेगी. अब देखना होगा कि लूणकरणसर नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होता है या कांग्रेस कोई सियासी उलटफेर कर पाती है.
