Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • फिर आया कोरोना, लेकिन जिन्हें लगी हुई है वैक्सीन, वे ना डरें – डॉ. गुंजन सोनी !
  • Uncategorized

फिर आया कोरोना, लेकिन जिन्हें लगी हुई है वैक्सीन, वे ना डरें – डॉ. गुंजन सोनी !

charlineraj_admin May 31, 2025 1 minute read
image-54-12

चार लाइन न्यूज़ की खास रिपोर्ट देश में फिर से पांव पसार रहे कोरोना पर, अब तक देशभर में 2710 मरीज पाए गए हैं पॉजिटिव, राजस्थान में भी 22 पॉजिटिव केस, 2 की हो चुकी है मौत, अब बीकानेर में 3 केस आए सामने, लेकिन चिकित्सा विभाग चौकस, एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने दी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पर दी जानकारी, साथ ही कहा – जिन लोगों को लगी हुई है वैक्सीन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं, कोरोना का यह वायरस नहीं है इतना खतरनाक, WHO की गाइडलाइन की करें पालना.

देशभर में कोरोना एक बार फिर से पांव पसारने लग गया है. हाल ही मे सामने आ रहे कोरोना के नए पॉजिटिव केसों ने चिंता बढ़ा दी है. राजस्थान में भी बाइस नए एक्टिव केसों के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. वहीं बीकानेर में शुक्रवार को सामने आए तीन पॉजिटिव केस के बाद चिकित्सा विभाग चौकसी बरत रहा है. कोरोना की चौथी लहर की आशंका के चलते विभाग विशेष व्यवस्थाओं में जुटा है.

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन सोनी ने पीबीएम सहित अस्पतालों में कोरोना को लेकर विशेष प्रबंध की जानकारी देते हुए बताया कि अभी सामने आ रहे कोरोना के वेरियंट ज्यादा खतरनाक या जानलेवा नहीं है. फिर भी विभाग द्वारा एहतियात बरती जा रही है. कोरोना मरीजों के लिए बारह सौ ऑक्सिजन बैड की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा तीन सौ पिचहत्तर वेंटिलेटर, पचास बैड वार्ड और बीस आईसीयू भी तैयार किये गए हैं. इसके अलावा आईसीयू को और ज्यादा अपग्रेड करने पर काम किया जा रहा है. साथ ही ऑक्सिजन प्लांट को भी दुरुस्त रखने की विशेष व्यवस्था की गई है.

कोरोना की चौथी लहर कैसी होगी के सवाल पर डॉ. सोनी ने कहा कि यह वायरल ओमिक्रॉन का ही एक रूप है जो ज्यादा खतरनाक नहीं है. इससे डरने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. वहीं जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा रखी है वे बिल्कुल नहीं घबराएं. इसके अलावा बूस्टर डोज वाले तो निश्चित रहें. साथ ही बचाव के लिए डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन का पालना करें. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने के बचें और आवश्यक हो तो मास्क लगाकर ही बाहर जाएं. समय-समय पर हाथ-मुंह धोएं. इस वेरिएंट के वायरस से सर्दी, जुकाम, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण रहने वाले हैं जिससे बिल्कुल डरने की आवश्यकता नहीं है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, लोगों में कौतूहल बनी घटना, रेस्क्यू कर उतारा नीचे !
Next: ऑपरेशन सिंदूर पर BSF की प्रेसवार्ता, DIG लूथरा ने कहा – BSF की सतर्कता से नाकाम हुई पाकिस्तानी साज़िश, चीन-टर्की ड्रोन को किया ध्वस्त

Related Stories

WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.56.14 PM
  • Uncategorized

IPS दीपक गहलावत गिरफ़्तार, ₹3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin July 1, 2026
725060622_122307078464023549_1299848719587143338_n
  • Uncategorized

PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

charlineraj_admin June 17, 2026

Recent Posts

  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन

Recent Posts

  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि, बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि

You may have missed

751113119_122310960794023549_2708272880432005628_n
  • अपराध
  • जनमत
  • सार समाचार

पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

charlineraj_admin July 17, 2026
collagevhvb
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 7.37.11 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.