Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जयमलसर में देश के पहले बालिका सैन्य विद्यालय भवन परिसर का करेंगे अवलोकन, 80 छात्राओं के लिए 108 करोड़ की लागत से बन रहा विद्यालय
  • Uncategorized

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जयमलसर में देश के पहले बालिका सैन्य विद्यालय भवन परिसर का करेंगे अवलोकन, 80 छात्राओं के लिए 108 करोड़ की लागत से बन रहा विद्यालय

charlineraj_admin July 9, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-07-09 at 7.12.35 PM (1)

बीकानेर प्रवास पर आ रहे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 11 जुलाई को जयमलसर में देश के पहले बालिका सैन्य स्कूल की स्थापना हेतु भवन परिसर का अवलोकन करेंगे. बीकानेर के भामाशाह तथा कोलकाता निवासी पूनमचन्द राठी ने अपने माँ पिताजी स्व. श्रीमती रामीदेवी रामनारायण राठी की पुण्य स्मृति में राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय जयमलसर के लिए एक सौ आठ करोड़ रुपए की संपत्ति (भूमि व भवन) शिक्षा विभाग राजस्थान को दान पत्र के माध्यम से दान किया है. इस संबंध में 11 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बालिका सैनिक स्कूल के लिए भूमि और भवन के कागज विधिवत रूप से सौंपे जाएंगे. साथ ही आसपास के 300 से ज्यादा गांवों में पौधारोपण भी किया जाएगा. इसको लेकर भव्य तैयारियां की गई है.

विद्यालय का यह होगा स्वरूप बालिका सैन्य विद्यालय भारत सरकार की योजनानुसार देश में पहली बार बीकानेर के जयमलसर में प्रारंभ होने जा रहा है. इसकी घोषणा राज्य सरकार द्वारा 2024-25 एवं 2025-26 में की गई थी. विद्यालय में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश केवल छात्राओं को मिलेगा. प्रत्येक कक्षा में 80 छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। प्रदेश में वर्तमान में कुल 9 विद्यालय प्रारंभ करने की योजना है. एक विद्यालय श्रीगंगानगर में सामान्य सैनिक विद्यालय होगा. सभी 9 सैन्य स्कूलों में विज्ञान संकाय के सभी विषयों में अध्ययन की व्यवस्था रहेगी. विद्यालय पूर्णतया आवासीय होंगे। विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों की परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी. प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जनवरी 2026 में भरे जा सकेंगे. प्रवेश परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होगी. मई माह में परिणाम घोषित किया जाएगा. सत्र 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा. विद्यालयों का संचालन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में संचालित सैनिक स्कूल की तर्ज पर ही किया जाएगा. विद्यालय में प्रधानाचार्य और हॉस्टल वार्डन सेवानिवृत आर्मी ऑफिसर को नियुक्तियां जाएगा. अन्य शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ राज्य सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को लगाया जाएगा.

राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा के अनुसार कुल 8 जिलों में बालिका सैन्य विद्यालय तथा एक सैनिक स्कूल मिर्जेवाला- श्रीगंगानगर में प्रारंभ किया जाएगा. कोटा संभाग मुख्यालय पर रामगंजमंडी तहसील के उनडवा में बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए 42 हैकटेयर भूमि का आवंटन जिला कलेक्टर द्वारा कर दिया गया है. पत्रावली वित्त विभाग के पास प्रेषित कर दी गई है. बीकानेर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दिनांक 11 जुलाई 2025 को विद्यालय का भूमि पूजन करने जा रहे हैं. जोधपुर संभाग का बालिका सैनिक विद्यालय जैसलमेर जिले में प्रारंभ किया जाएगा. इसके लिए राजस्व ग्राम जैसलमेर में खसरा संख्या 129 में 8.95 हैकटेयर व 1252/127 में 3.940 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया जा चुका है. इसके अनुसार लगभग 30 एकड़ भूमि बालिका सैनिक स्कूल के लिए आवंटन की जा चुकी है. अजमेर में बालिका सैनिक स्कूल के लिए 30 एकड़ भूमि राजस्व ग्राम हाथीखेड़ा में नगर विकास न्यास अजमेर द्वारा निशुल्क विद्यालय के लिए आमंत्रित की जा चुकी है. भरतपुर में ग्राम मिलकपुर स्थित कृषि विभाग सीड मल्टी पब्लिकेशन फॉर्म सरकार मिलकपुर के नाम दर्ज 12 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है. अलवर में ग्राम हल्दीना तहसील मालाखेड़ा में बालिका सैनिक स्कूल हेतु खसरा संख्या 902 में 23.59 हेक्टेयर भूमि आवंटित हो चुकी है. अलवर के ब्लॉक मालाखेड़ा में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल एवं सांसद कोष के तहत बालिका सैनिक स्कूल स्थापित किए जाने की योजना है.

बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के मिर्जेवाला में सामान्य सैनिक विद्यालय खोला जाएगा. यह केवल छात्रों के लिए सैनिक स्कूल नहीं होगा. मिर्जेवाला-सादुलशहर में सैनिक स्कूल हेतु चिन्हित विद्यालय के पास वर्तमान में 6.5 एकड़ भूमि शिक्षा विभाग के पास है. शेष भूमि आवंटन के संबंध में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है. जयपुर तथा उदयपुर जिले में बजट घोषणा के अनुसार बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया की जा रही है. बीकानेर में देश का पहला बालिका सैन्य विद्यालय होगा यह उल्लेखनीय है कि अभी देश में कहीं भी बालिका सैन्य विद्यालय प्रारंभ नहीं हुआ है. राजस्थान के बीकानेर के जयमलसर में प्रारंभ होने वाला स्कूल देश का पहला बालिका सैन्य विद्यालय होगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जेट क्रैश में मिले दो शव, पुलिस ने लिया कब्जे में, जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक व सेना के अधिकारी पहुंचे मौके पर, राजलदेसर के भानुदा में हादसा
Next: जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, बदहाल सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, आरएमआरएस बैठक में की अध्यक्षता

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Recent Posts

  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग

You may have missed

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.