Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, बदहाल सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, आरएमआरएस बैठक में की अध्यक्षता
  • Uncategorized

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, बदहाल सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, आरएमआरएस बैठक में की अध्यक्षता

charlineraj_admin July 10, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-07-10 at 4.41.36 PM

बीकानेर में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने गुरुवार को एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए. इस दौरान संभागीय आयुक्त मीणा अस्पताल के आउटडोर, आपातकालीन, नवनिर्मित लैब, इनडोर वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी और अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष साथ रहे.

संभागीय आयुक्त ने अस्पताल की प्रगति एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली एवं महिला एवं प्रसूति विभाग को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए. संभागीय आयुक्त ने अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायज लिया और पीडब्ल्यूडी के द्वारा रुके हुए कार्यों के कारण बिखरे पड़े मलबे और निर्माण सामग्री पर नाराजगी जताई एवं पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को दूरभाष पर निर्देश दिए.

इस दौरान अस्पताल की आरएमआरएस की बैठक संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में अतिरिक्त अधीक्षक डॉ घनश्याम, डॉ प्रवीण पेंसिया, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, नर्सिंग अधीक्षक नरेंद्र यादव और डूंगर दत्त आदि उपस्थित रहे. इसमें अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने अस्पताल की गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. लेखाकार दुष्यंत छींपा ने आरएमआरएस की वित्तीय स्थिति का ब्यौरा पेश किया. बैठक में संभागीय आयुक्त ने दानदाताओं द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों को अनुमोदित करते हुए जल्दी ही अनुबंध कर कार्य शुरू करने और समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए. बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई तथा आरएमआरएस के माध्यम से की जा रही विभिन्न निविदा प्रक्रियाओं का केलेंडर बनाकर तय समय पर ही टेंडर प्रक्रिया संपादित करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही आरएमआरएस की आय बढाने के लिए पार्किंग आदि की निविदा की स्वीकृति दी गई.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जयमलसर में देश के पहले बालिका सैन्य विद्यालय भवन परिसर का करेंगे अवलोकन, 80 छात्राओं के लिए 108 करोड़ की लागत से बन रहा विद्यालय
Next: अब QR कोड से PBM अस्पताल में होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, आभा एप्प में मोबाइल से QR कोड स्कैन करने पर मिलेगा टोकन नंबर, लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल

You may have missed

collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.