Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बीकानेर में अशोक गहलोत केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर बरसे, ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से रखी बात
  • Uncategorized

बीकानेर में अशोक गहलोत केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर बरसे, ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से रखी बात

charlineraj_admin July 30, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-07-30 at 9.14.30 PM

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा देना,रहस्य बना हुआ है। यह मामूली घटना नहीं है,देश को इसका स्पष्टीकरण देना पड़ता है। बीकानेर प्रवास के दौरान गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि धनखड़ का जो एपिसोड हुआ है,तब से सरकार खुद डिफेंस में आ गई है। इस संवैधानिक पद पर बैठे धनखड़ से कांग्रेस को बहुत शिकायत रही है। ये रहस्य बना हुआ है कि उन्हें त्याग-पत्र के लिए मजबूर किया गया या उन्होंने खुद इस्तीफा दिया। गहलोत ने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दिया गया। गहलोत ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सरकार की जवाबदेही होती है लेकिनभाजपा सरकार चाहे वो केंद्र में हो या राज्य में दोनों जगह का शासन तानाशाह तरीके से चल रहा है। देश का माहौल खराब है जिस देश की संस्कृति सर्व धर्म समभाव वाली हो जिसने सभी धर्मों का आदर होता है।उस देश में भाजपा और आरएसएस जैसी विचारधारा हिन्दू राष्ट्र के नाम पर वैमनस्य फैला रहे है।भारतीय उच्च न्यायालय के आदेशों को नहीं मानना भाजपा के संविधान को नहीं मानने का जीता जागता उदाहरण है।

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा
गहलोत ने कहा कि ईडी,इनकम टैक्स,सीबीआई देश की प्रीमियर एजेंसियां है। जहां पर फाइनेंशियल अनियमितता होती है,फ्रॉड होते हैं,क्राइम होते हैं। उसके लिए ये अच्छी एजेंसियां हैं। मोदी के आने के बाद दुरूपयोग हुआ है, उससे पूरे देश के अंदर आतंक मच गया। ईडी ने 193 केस रजिस्टर किए।गवर्नमेंट का जवाब है सिर्फ दो केस में इनको सफलता मिली। कितने लोगों को तंग किया गया होगा। उनके घरों में गए होंगे,छापे डाले होंगे। माता- बहनों पर क्या बीती होगी? 18- 18 घंटे नहीं कई-कई दिन तक वहां रहते हैं। ये जो स्थिति हैं ये बहुत ही खतरनाक स्थिति रही है। ये तो सुप्रीम कोर्ट ने जब कुछ कमेंट किए,तब थोड़ा बहुत फर्क पड़ा है।

चूक कहां हुई? इसका जवाब नहीं आ रहा
गहलोत ने सवाल उठाया कि पहलगाम जैसी बड़ी घटना के बाद न तो गृह मंत्री ने और न किसी और मंत्री ने इस्तीफा दिया। एजेंसी के किसी हेड ने इस्तीफा नहीं दिया। इतनी बड़ी घटना के बाद आप किनको सजा दे रहे हो ? चूक क हां हुई इसकी इन्क्वायरी हुई है क्या? कोई रिपोर्ट नहीं आ रही है।संसद में कांग्रेस के राहुल,प्रियंका,गौरव गोगोई,अखिलेश यादव ने जो मुद्दे उठाए,उनका जवाब नहीं दिया। किसी का भी जवाब नहीं दिया गया। जब ऑपरेशन सिंदूर बंद हुआ था,समाप्त हुआ था। तब जो मांग उठी थी कि पार्लियामेंट का सेशन बुलाओ,तो क्या फर्क पड़ता, उसे बुला लेते। इतने लंबे अर्से बाद में लोकसभा शुरू हुई तो उसमें आप पुरानी बात कर रहे हैं। इतिहास को तोड़-मरोड़ के पेश कर रहे हैं।

छात्र संघ चुनाव होने चाहिए
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। बीकानेर में इसी मुद्दे पर उनका पुतला फूंकने के सवाल पर गहलोत बोले लोक तंत्र है,वो कुछ भी कर सकते हैं। गहलोत ने कहा कि मुझे लगता है कि नई शिक्षा नीति से ध्वनि निकल रही है कि पॉलिटिकल एक्टिविटी होनी नहीं चाहिए।जितने नेता निकले हैं,वो छात्र संघ चुनाव से आए। भाजपा में अरुण जेटली सहित अनेक नेता छात्र राजनीति से आए हैं। कई छात्र नेता बाद में मंत्री बने हैं,मुख्यमंत्री बने हैं। बस ये सिलसिला चलता रहना चाहिए। मैं बार-बार मांग कर रहा हूं चुनाव होने चाहिए।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम में बोले पूर्व CM गहलोत, केन्द्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर सहित मुद्दों पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने से बच रही, विपक्ष दुश्मन नहीं होता
Next: कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की मैराथन जनसुनवाई, आमजन के बीच 6 घंटे से अधिक समय रह सुनी सैकड़ों समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.