Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की मैराथन जनसुनवाई, आमजन के बीच 6 घंटे से अधिक समय रह सुनी सैकड़ों समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • Uncategorized

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की मैराथन जनसुनवाई, आमजन के बीच 6 घंटे से अधिक समय रह सुनी सैकड़ों समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

charlineraj_admin July 31, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-07-31 at 7.05.05 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को हेमेरा में जनसुनवाई की. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि आमजन की समस्याएं सुनना तथा इनका समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसे ध्यान रखते हुए सभी जन प्रतिनिधि आमजन के बीच जाकर पहुंच रहे हैं. इसी श्रृंखला में उनके द्वारा भी जिला और ब्लॉक के बाद अब ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम सतत रूप से आयोजित किया जा रहे हैं, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान घर बैठे ही करवाया जा सके.

कैबिनेट मंत्री गोदारा के समक्ष ग्रामीणों की पानी, बिजली, अतिक्रमण हटाने, स्कूलों स्कूल भवनों के रखरखाव, रास्ता खुलवाने, नए पदों की स्वीकृति, आवास स्वीकृत करने, ढीले तार कसवाने, एनएफएसए में नाम जुड़वाने सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इनके निस्तारण के निर्देश दिए. खाद्य मंत्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा डेढ़ वर्ष में लूणकरणसर को अनेक सौगातें दी हैं. इनसे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास हो रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनसुनवाईयों की उच्च स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत देते हुए उसका स्तर सुधारना है. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर की जनसुनवाई का यह क्रम अनवरत रूप से चलेगा. अधिकारियों को इसे गंभीरता से समझते हुए इन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना होगा. लगभग 7 घंटे चली जनसुनवाई के अनुसार के दौरान उन्होंने सैकड़ों प्रकरण सुने. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग और आवश्यकता के आधार पर विधायक निधि से विभिन्न कार्यों की स्वीकृति की अनुशंसा की.

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रामावतार कुमावत, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कसवां, श्याम पंचारिया, जसवंत दैय्या, तहसीलदार राजकुमारी, रामनिवास खीचड़, ख्याली राम मूंड, रवि सारस्वत, सुरजा राम, गणपत गोदारा, दीपाराम नायक और रामदयाल गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

आमजन को समर्पित किया जीएसएस
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने इस दौरान हेमेरा में 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि यह जीएसएस बनने से उपभोक्ताओं को विद्युत सप्लाई और अधिक गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो सकेगी. उन्होंने बताया कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में अब तक डेढ़ वर्ष में 18 जीएसएस स्वीकृत किए गए हैं. इनमें 220 केवी तथा 132 केवी के एक-एक तथा 33/11 के 16 जीएसएस स्वीकृत हुए हैं. उन्होंने कहा कि इन सभी जीएसएस के प्रारंभ होने के बाद लूणकरणसर में रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति हो सकेगी.

कैबिनेट मंत्री गोदारा शुक्रवार को लूणकरणसर में, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शुक्रवार को लूणकरणसर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. कैबिनेट मंत्री गोदारा प्रातः 11:30 बजे राजपुरा हुड़ान के नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे. वे दोपहर 12:30 बजे छटासर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 29.60 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित दो कक्षा-कक्ष का लोकार्पण करेंगे. इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे खोड़ाला के नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे. कैबिनेट मंत्री गोदारा सायं 4 बजे धीरदान के 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास एवं नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे. वे सायं 5:30 बजे मलकीसर छोटा के 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करेंगे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर में अशोक गहलोत केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर बरसे, ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से रखी बात
Next: विराज सोलर प्लांट शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न, हरित ऊर्जा की दिशा में खाजूवाला क्षेत्र को मिली नई दिशा – विजय सिंह चौधरी

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.