Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • अब बीकानेर में होगी जन स्वास्थ्य एवं जैविक प्रमाणीकरण प्रयोगशाला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया शिलान्यास व भूमि पूजन
  • Uncategorized

अब बीकानेर में होगी जन स्वास्थ्य एवं जैविक प्रमाणीकरण प्रयोगशाला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया शिलान्यास व भूमि पूजन

charlineraj_admin August 2, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-08-02 at 9.29.46 PM

बीकानेर प्रवास पर आए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में बनने वाली जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला और जैविक प्रमाणीकरण प्रयोगशाला का शनिवार को शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया. मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में 2 करोड़ 85 लाख 75 हजार रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन और लैब, जैविक प्रमाणीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इसके लिए मेडिकल कॉलेज द्वारा डेढ़ बीघा भूमि उपलब्ध करवाई गई है. इसके लिए उपकरण भी प्राप्त हो गए हैं. पहले चरण में दस तथा कुल 30 करोड़ रुपए के उपकरण आएंगे. भवन बनने तक इस लैब का संचालन अस्थाई रूप से मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित फूड टेस्टिंग लैब में किया जाएगा.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि इसे स्तरीय लैब के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां किसी प्रकार के उपकरण की कमी नहीं आने दी जाएगी और केंद्र सरकार से भी आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे. यहां खाद्य पदार्थों की सामान्य जांच के साथ ऑर्गेनिक खाद्य प्रमाणीकरण व समस्त माइक्रोबायोलॉजी जांच भी हो पाएंगी जिनके लिए अब तक सैंपल बाहर भेजने पड़ते थे. उन्होंने बताया कि मिलावटी वस्तुओं के विरुद्ध प्रशासन के अभियान में यह लैब महत्वपूर्ण साबित होगी. यह बीकानेर में संभाग की सबसे बड़ी लैब होगी. उन्होंने इसे राज्य सरकार की ओर से बीकानेर को बड़ी सौगात बताया. उन्होंने कहा कि बीकानेर में लंबे समय से इसकी मांग थी. इसके लिए वे भी सतत प्रयासरत थे. उन्होंने कार्यकारी एजेंसी, कृषि विपणन बोर्ड को निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता और प्रमाणीकरण के साथ समय पर करने के निर्देश दिए. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया.

चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को निर्देश दिए और कहा कि भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक राशि लाने के प्रयास होंगे. उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में 5 दिसंबर 1925 को फिरोजपुर में गंग कैनाल का शिलान्यास हुआ. इसके सौ वर्ष पूर्ण होने पर विशाल कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान बीकानेर संभाग में जन्मी 100 प्रवासी हस्तियों का सम्मान भी किया जाएगा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने स्वागत उद्बोधन दिया. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने आभार जताया.

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने विचार रखे। इससे पहले मंत्री श्री मेघवाल ने भवन का भूमि पूजन किया और शिला पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन मालकोश आचार्य ने किया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, गुमान सिंह राजपुरोहित, अशोक बोबरवाल, डॉ. सीएस मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल गांधी का आजकल संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने का व्यवहार – मेघवाल !
Next: भाजपा नेता किशन चौधरी का शहर जिला मंत्री बनने पर भुट्टा चौराहा पर मावा संगठन व स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत

Related Stories

848753554_1099613412788568_5889396999269153449_n
  • Uncategorized

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

charlineraj_admin October 14, 2026
838628904_1852531856162070_7227781788407115428_n
  • Uncategorized

फायरिंग के बाद कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, बीकानेर में फिल्मी स्टाइल में वारदात से दहशत, पुलिस ने आरोपी किये दस्तयाब

charlineraj_admin October 8, 2026
ChatGPT Image Sep 20, 2026, 06_32_10 PM
  • Uncategorized

अब बीकानेर पुलिस का कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को नोटिस, नगर निगम चुनाव में शहर अध्यक्ष पर टिकट चोरी के आरोप का है मामला

charlineraj_admin September 20, 2026

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला, बीकानेर में बोले – जनता सब जानती है, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता इसका जवाब, विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा नैरेटिव, पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा
  • अशोक गहलोत ने किया “डांडिया-गरबा महोत्सव हालो-रे-हालो ” Season 4 पोस्टर का विमोचन !
  • बीकानेर में पूर्व CM अशोक गहलोत से मिले कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद, जीत पर दी बधाई, 12 साल बाद बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, विकास और जनसेवा का दिया संदेश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ‘हालो रे हालो’ सीजन-4 महोत्सव पोस्टर का विमोचन !
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

You may have missed

848298175_3554001534775560_2342008757520187619_n
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-15 at 4.50.05 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई

charlineraj_admin October 15, 2026
848891547_122325581144023549_6958655760814770357_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

charlineraj_admin October 15, 2026
846809074_122325578366023549_785220339472485168_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.