बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित उपमहापौर पंकज गहलोत ने उपमहापौर का पदभार संभालने के बाद पहली बार राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ भगवान सिंह मेड़तिया भी मौजूद रहे. मुलाकात के दौरान बीकानेर शहर की प्रमुख जनसमस्याओं, साफ-सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने सहित जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.
