बीकानेर नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर बड़ी सियासी तस्वीर सामने आई है. भाजपा खेमे के साथ निर्दलीय पार्षदों की तस्वीर सामने आने के बाद चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है. भाजपा के महापौर प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया है कि निर्दलीय पार्षद उनके साथ हैं. वहीं, कांग्रेस खेमे में भी जीत को लेकर भरोसा नजर आ रहा है. कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला ने कहा कि “बोर्ड हम बनाएंगे.” भाजपा के निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के दावे और कांग्रेस के आत्मविश्वास के बीच अब बीकानेर महापौर चुनाव के सियासी समीकरण पर सभी की नजरें टिकी हैं.
