Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • गर्मी में पेयजल प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की संभागीय आयुक्त ने की समीक्षा, VC से जानी तैयारियां, अधिकारियों को प्रो-एक्टिव मोड पर कार्य करने के निर्देश
  • Uncategorized

गर्मी में पेयजल प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की संभागीय आयुक्त ने की समीक्षा, VC से जानी तैयारियां, अधिकारियों को प्रो-एक्टिव मोड पर कार्य करने के निर्देश

charlineraj_admin April 14, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-04-14 at 6.40.42 PM

बीकानेर संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संभाग के समस्त उपखंड स्तर तक बैठक लेते हुए गर्मी के दौरान पेयजल प्रबंधन सहित लू और तापघात के मद्देनजर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. संभागीय आयुक्त ने संभाग के चारों जिला कलेक्टर्स तथा उपखंड अधिकारियों से अब तक की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया तथा अगले तीन माह तक पेयजल प्रबंधन को लेकर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए.

संभागीय आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गत दिनों श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के दौरे के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि की ग्रीष्मकाल में संभाग के समस्त जिलों में पेयजल आपूर्ति को लेकर समस्त प्रारंभिक तैयारियां कर ली जाएं. सभी अधिकारी संवेदनशील रहकर कार्य करें. संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक उपखंड अधिकारी गत तीन वर्षों में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को देखते हुए यह समझें कि किन क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता को लेकर समस्याएं आई। इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने टैंकर से परिवहन किए जाने की स्थिति में आवश्यक टेंडर तथा जीपीएस व्यवस्था सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए. संभागीय आयुक्त ने कहा कि टेल एंड के बैठे लोगों को पर्याप्त पेयजल मिले, इसके मद्देनजर पानी की चोरी, लीकेज दुरुस्तीकरण तथा अवैध कलेक्शन काटने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए.

उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी समन्वय रखें, जिससे व्यवहारिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके. उन्होंने उपखंड अधिकारियों को जलदाय, जल संसाधन और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय रखते हुए समस्त जल भंडारण स्रोतों के चिह्नीकरण, इन्हें भरने तथा पेयजल सप्लाई की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए. संभागीय आयुक्त ने कहा कि लू और तापघात की स्थिति से निबटने की प्रभावी व्यवस्था की जाए. स्कूलों, अस्पतालों, गौशालाओं में पेयजल उपलब्धता को लेकर कोई दिक्कत नहीं हो. विद्युत सप्लाई और लोड के कारण पेयजल वितरण व्यवस्था प्रभावित नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए. प्रत्येक चिकित्सा केंद्र में पर्याप्त दवाइयां तथा स्कूलों सहित सभी स्थानों पर ओआरएस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे.

इसी प्रकार मनरेगा तथा पीडब्ल्यूडी की साइट्स सहित निजी कार्य स्थलों पर भी पेयजल प्रबंधन के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपखंड अधिकारी पेयजल उपलब्धता और वितरण की दृष्टि से समस्याग्रस्त कस्बों और गांवों का भ्रमण कर लें. इस दौरान जल भंडारण स्रोतों को भरने और पानी चोरी की समस्या के समाधान के लिए पुलिस-प्रशासन को आवश्यक जाब्ता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लू और तापघात के कारण होने वाली मौसमी बीमारियों से निबटने की पर्याप्त व्यवस्थाएं हों. प्रत्येक उपखंड क्षेत्र के पीएचसी और सीएचसी तक लू और तापघात के मरीजों के लिए डेडीकेटेड वार्ड चिन्हित किए जाएं. उपखंड अधिकारियों को इनका निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए. संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र के ट्यूबवेल और हैंडपंप क्रियाशील रहें। एसडीम इनकी भी रेंडम जांच करें.

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले में गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति और हिट वेव प्रबंधन की तैयारियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इससे जुड़ी सभी तैयारियां कर ली गई हैं. अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस और प्रशासन द्वारा पेयजल और जल संसाधन विभाग के साथ समन्वय रखा जा रहा है.
बैठक के दौरान सभी जिला कलेक्टर्स और उपखंड अधिकारियों ने अपनी अपनी तैयारियों के बारे में बताया. बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर रमेश देव सहित पेयजल, जल संसाधन और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: देशनोक ओवरब्रिज हादसे के पीड़ितों को न्याय के लिए कल से अनिश्चितकालीन धरना व महापड़ाव
Next: नोखा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने अर्पित की पुष्पांजलि

Related Stories

848753554_1099613412788568_5889396999269153449_n
  • Uncategorized

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

charlineraj_admin October 14, 2026
838628904_1852531856162070_7227781788407115428_n
  • Uncategorized

फायरिंग के बाद कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, बीकानेर में फिल्मी स्टाइल में वारदात से दहशत, पुलिस ने आरोपी किये दस्तयाब

charlineraj_admin October 8, 2026
ChatGPT Image Sep 20, 2026, 06_32_10 PM
  • Uncategorized

अब बीकानेर पुलिस का कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को नोटिस, नगर निगम चुनाव में शहर अध्यक्ष पर टिकट चोरी के आरोप का है मामला

charlineraj_admin September 20, 2026

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला, बीकानेर में बोले – जनता सब जानती है, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता इसका जवाब, विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा नैरेटिव, पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा
  • अशोक गहलोत ने किया “डांडिया-गरबा महोत्सव हालो-रे-हालो ” Season 4 पोस्टर का विमोचन !
  • बीकानेर में पूर्व CM अशोक गहलोत से मिले कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद, जीत पर दी बधाई, 12 साल बाद बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, विकास और जनसेवा का दिया संदेश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ‘हालो रे हालो’ सीजन-4 महोत्सव पोस्टर का विमोचन !
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

You may have missed

848298175_3554001534775560_2342008757520187619_n
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-15 at 4.50.05 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई

charlineraj_admin October 15, 2026
848891547_122325581144023549_6958655760814770357_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

charlineraj_admin October 15, 2026
846809074_122325578366023549_785220339472485168_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.