Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर में कन्या महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण, कहा – महिला शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
  • Uncategorized

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर में कन्या महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण, कहा – महिला शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

charlineraj_admin July 5, 2025 1 minute read
GvGF96LXQAA-XA3

जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में ₹5 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण तथा ₹5.42 करोड़ की लागत से द्वितीय चरण के भवन विस्तार कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। यह महाविद्यालय भवन इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.

₹5 करोड़ की लागत से बने इस भवन का कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण किया गया है, जिसे जयपुर वास्तुशिल्प के अनुरूप विकसित किया गया है. कुल 25,500 वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित भवन में भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास, स्टाफ रूम, एनसीसी कक्ष, कॉन्फ्रेंस हॉल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. भवन भूकंपरोधी आरसीसी संरचना से निर्मित है और सुगम आवागमन हेतु लिफ्ट की सुविधा भी प्रदान की गई है. दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु वॉक-वे और हरित पट्टिका भी बनाई गई है. पर्यावरण संतुलन हेतु भवन में पर्याप्त पौधारोपण और ऊर्जा संरक्षण के लिए एलईडी लाइट्स एवं AAC ब्लॉक का उपयोग किया गया है. स्मार्ट क्लासरूम, इंटरनेट LAN जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

इस दौरान द्वितीय चरण की भी घोषणा की गई जिसमें ₹5.42 करोड़ की लागत से तृतीय तल सहित भवन विस्तार का कार्य किया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 14,900 वर्ग फुट होगा. इसमें सड़क, पार्किंग और कैंटीन जैसी सहायक संरचनाओं का निर्माण भी शामिल है. महाविद्यालय की सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है. इस लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, कॉलेज शिक्षा आयुक्त ओमप्रकाश बैरवा, प्राचार्य अलका, जिला अधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे. यह नवीन भवन न केवल बालिकाओं को उच्च शिक्षा की सुविधा देगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में राज्य सरकार के समर्पण का प्रतीक भी है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ये क्या ABVP ने ही फूंक डाला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला, ऐसा पहली बार !
Next: नई FASTag वार्षिक पास योजना से अब हाईवे पर सफर होगा और भी सस्ता व आसान

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल

You may have missed

collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.