Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • 40 स्कूलों के बदले नाम, शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी
  • Uncategorized

40 स्कूलों के बदले नाम, शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी

charlineraj_admin May 3, 2025
768-512-15647386-thumbnail-3x2-padyatra

राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश के 40 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी की गई है. अब ये स्कूल नए नामों से जाने जाएंगे. प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबध में आदेश जारी कर दिये हैं. बता दें कि विद्यालयों के नाम बदलने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए थे जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 40 स्कूलों के नाम बदलने का फैसला किया है.

प्रदेश में चोरपुरा, चुडै़ल और भंगीपुरा जैसे अशोभनीय नामों वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षा विभाग ने नाम बदल दिए हैं. ऐसे 40 स्कूलों को अब नया नाम दिया गया है. प्रारम्भिक शिक्षा में नाम बदले गए अधिकांश स्कूल बरसों पहले खोले गए. जातिसूचक मोहल्लों के नाम को स्कूल के नाम में जोड़ दिया गया था. अधिकांश स्कूल भीलों की बस्ती, चमारों की बस्ती, कंजरीवाला, मेघवालों का मोहल्ला, हरिजन बस्ती आदि शब्द है. अब इन मोहल्लों के नाम बदले जा चुके हैं, परन्तु स्कूलों के नाम पुराने ही चल रहे थे. इनमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल भी शामिल हैं. प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से ऐसे स्कूलों के नाम बदलने के लिए प्रस्ताव मांगे थे. प्रस्ताव मिलने पर उनकी समीक्षा कर शनिवार को 40 सरकारी स्कूलों के नाम परिवर्तित के आदेश जारी कर दिए गए. इनमें 35 प्राथमिक तथा पांच उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल हैं.

बता दें कि लिस्ट में कई ऐसे नाम जैसे कंजर, भिखारिया, चुड़ैलियों, चोरपुरा, भंगीपुरा जैसे शब्द जुड़े हुए थे. इनके नामों से बदनामी का आभास होता था. मसलन धौलपुर में राप्रावि चोरपुरा को अब राप्रावि भैंसेना किया गया है. भीलवाड़ा में राप्रावि चुड़ैलों का झोपड़ा के नाम को बदलकर राप्रावि सोजीपुरा किया है. अजमेर के राप्रा विद्यालय कंजर बस्ती रामगंज का नाम बदलकर राप्रावि रामगंज किया है. बांसवाड़ा जिले के राप्रा विद्यालय भिखारिया का नाम बदलकर राप्रावि डूंगरफला इटाला किया है. करौली में राप्रावि भंगीपुरा का नाम बदल राप्रावि पटवारी का पुरा, ससेडी किया है. प्रारम्भिक शिक्षा के अधीन जिस तरह के आपत्तिजनक स्कूलों के नाम बदले गए हैं, उसी तरह के नामों वाले दर्जनों स्कूल माध्यमिक शिक्षा के अधीन भी चल रहे हैं. प्रारिम्भक शिक्षा निदेशालय की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भी ऐसे स्कूलों को नाम बदलने चाहिए. प्रदेश में हरिजन बस्ती और जातिसूचक शब्द जुड़े कई माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूल संचालित हो रहे है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: करंट से खेत में 15 वर्षीय किशोर की मौत, खेत में गिरे हाई टेंशन बिजली का तार से हुआ हादसा
Next: गौसेवा कर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस, गरीब, मजदूर व किसान कल्याण की योजनाओं की वजह से वे हैं जननायक – महेन्द्र गहलोत

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.