बीकानेर जिले की लूणकरणसर नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा के चंद्रमोहन ने जीत दर्ज की है. चंद्रमोहन को 23 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेशनाथ को 12 मत प्राप्त हुए. भाजपा के चंद्रमोहन लूणकरणसर नगरपालिका के पहले नगरपालिका अध्यक्ष बने हैं. कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत से पार्टी खेमे में उत्साह का माहौल है.
