Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • जिला कृषि एवं उद्यानिकी विकास समिति व आत्मा शाषी परिषद की बैठक
  • Uncategorized

जिला कृषि एवं उद्यानिकी विकास समिति व आत्मा शाषी परिषद की बैठक

charlineraj_admin March 13, 2025 1 minute read
meeting skrau bikaner

meeting skrau bikaner

25 से 27 मार्च तक किया जाएगा किसान मेले का आयोजन

सॉयल टेस्टिंग लैब के साथ ही की जाएगी एग्री क्लिनिक की स्थापना

जिला कृषि एवं उद्यानिकी विकास समिति व आत्मा शाषी परिषद की बैठक का आयोजन

पुरस्कार हेतु जिला स्तर पर 3 और ब्लॉक स्तर पर 21 प्रगतिशील किसानों का किया गया चयन

बीकानेर जिला कृषि एवं उद्यानिकी विकास समिति तथा आत्मा शाषी परिषद की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला परिषद ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुए विभागीय योजनाओं में शत्-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जावें। साथ ही बजट घोषणा के तहत् एग्री क्लिनिक की स्थापना सांगलपुरा स्थित कृषि भवन में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के साथ ही समय पर करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीईओ ने पीएम कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पंप योजना के तहत लक्ष्य अनुरूप कार्यदेश शीघ्र जारी करने, पर ड्रॉप मॉर क्रॉप सूक्ष्म सिंचाई योजनान्तर्गत ड्रिप, मिनी फव्वारा व फव्वारा में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप अधिकाधिक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की अब तक की प्रगति से अवगत करवाया। संयुक्त निदेशक उद्यान प्रतिनिधि मुकेश गहलोत ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं में अर्जित प्रगति के बारे में बताया । पीएम-कुसुम सोलर पम्प संयंत्र स्थापना की वर्तमान स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक उद्यान विभाग द्वारा 12224 सोलर पंप संयंत्र अनुदान पर किसानों को उपलब्ध करवाया जा चुका है। पीएम-कुसुम योजनान्तर्गत 7000 के प्राप्त लक्ष्यों के विरूद्ध 3207 सोलर पंप स्थापना के कार्यादेश जारी किये जा चुके हैं, 2411 सोलर पंप संयंत्र कृषकों के खेतों पर स्थापित किये जा चुके हैं। परियोजना निदेशक आत्मा ममता ने आत्मा योजना अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण व भ्रमण के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।

25-27 मार्च तक किसान मेले का आयोजन

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की प्रसार निदेशक डॉ नीना सरीन और उपनिदेशक प्रसार डॉ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में 25 से 27 मार्च 2025 तक किसान मेले का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने मेले की विस्तृत रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। सीईओ जिला परिषद सोहनलाल ने निर्देशित किया कि उक्त तीन दिवसीय मेले में अधिकाधिक किसानों की भागीदारी कृषि विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाए।

पुरस्कार हेतु 24 प्रगतिशील किसानों का चयन

बैठक में आत्मा शाषी परिषद की ओर से पदेन पीडी ममता ने बताया कि कृषि, उद्यानिकी, नवाचार, बागवानी व पशुपालन में उन्नत कार्य करने वाले 3 प्रगतिशील किसानों का जिला स्तर और 21 प्रगतिशील किसानों का चयन पंचायत समिति स्तर पर किया गया है। जिनका अनुमोदन बैठक में किया गया। इस किसानों को किसान मेले में सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित किसान को 25 हजार और पंचायत समिति स्तर पर चनयित किसान को 10 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

बैठक में संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. कुलदीप चौधरी, उपनिदेशक उद्यान रेणु वर्मा, सीआईएएच के प्रधान वैज्ञानिक डॉ शिवराम मीणा, सहायक निदेशक कृषि मीनाक्षी शर्मा, राजूवास से संजय सिंह, समेत कृषि विभाग से सुरेन्द्र मारू, रघुवर दयाल सुथार, राजूराम डोगीवाल, रूबीना परवीन, मामराज मेघवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रभजोत सिंह, पुनीत शर्मा व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह, बालिकाओं के लिए दिया प्रशिक्षण गुड टच-बैड टच जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Next: बीकानेर के लिए आज रात्रि 11:26 से 12:46 तक होलिका दहन का मुहूर्त है।

Related Stories

848753554_1099613412788568_5889396999269153449_n
  • Uncategorized

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

charlineraj_admin October 14, 2026
838628904_1852531856162070_7227781788407115428_n
  • Uncategorized

फायरिंग के बाद कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, बीकानेर में फिल्मी स्टाइल में वारदात से दहशत, पुलिस ने आरोपी किये दस्तयाब

charlineraj_admin October 8, 2026
ChatGPT Image Sep 20, 2026, 06_32_10 PM
  • Uncategorized

अब बीकानेर पुलिस का कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को नोटिस, नगर निगम चुनाव में शहर अध्यक्ष पर टिकट चोरी के आरोप का है मामला

charlineraj_admin September 20, 2026

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला, बीकानेर में बोले – जनता सब जानती है, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता इसका जवाब, विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा नैरेटिव, पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा
  • अशोक गहलोत ने किया “डांडिया-गरबा महोत्सव हालो-रे-हालो ” Season 4 पोस्टर का विमोचन !
  • बीकानेर में पूर्व CM अशोक गहलोत से मिले कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद, जीत पर दी बधाई, 12 साल बाद बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, विकास और जनसेवा का दिया संदेश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ‘हालो रे हालो’ सीजन-4 महोत्सव पोस्टर का विमोचन !
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

You may have missed

848298175_3554001534775560_2342008757520187619_n
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-15 at 4.50.05 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई

charlineraj_admin October 15, 2026
848891547_122325581144023549_6958655760814770357_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

charlineraj_admin October 15, 2026
846809074_122325578366023549_785220339472485168_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.