Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर रहे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • Uncategorized

लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर रहे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

charlineraj_admin August 16, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-08-16 at 7.26.52 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे. जहां उन्होंने विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए क्षेत्रवासियों को कई सौगातें दी. चक 290 आरडी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने तथा तीन कक्षा कक्षों और शौचालय के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि विद्यालय के क्रमोन्नत होने से बच्चों को उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षा चक में ही उपलब्ध हो सकेगी. वही यहां नए कक्षा बनने से में बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा.

उन्होंने शिक्षा को मनुष्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पढ़े-लिखे बच्चे भविष्य में देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे. खाद्य मंत्री ने कहा कि संपूर्ण लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल सुधार हुआ है. यह आने वाले समय में ‘विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकरणसर’ का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यों पर 33 लाख 44 हजार रुपए व्यय हुए हैं.

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में की शिरकत
खाद्य मंत्री ने ठाकुर जी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की. स्वामी समाज संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की तथा देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने चक 295 आरडी में सामुदायिक भवन की चारदीवारी का लोकार्पण किया. इस पर 4 लाख 95 हजार व्यय हुए हैं. उन्होंने कहा कि चारदीवारी बनने से सामुदायिक भवन की सुरक्षा और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं. इनमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी.

अंडर ब्रिज का शिलान्यास कर दी बड़ी सौगात
खाद्य मंत्री ने लूणकरणसर कस्बे वासियों को बड़ी सौगात देते हुए अंडर ब्रिज का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत आठ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस अंडर ब्रिज के निर्माण से कस्बे वासियों का आवागमन और अधिक सुलभ होगा. उनके समय, धन और ऊर्जा में बचत होगी. खाद्य मंत्री ने इन कार्यों को निर्धारित समय और पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए तथा कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी समय-समय पर इसकी मॉनिटरिंग करें. उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने डेढ़ वर्ष में लूणकरणसर को अनेक सौगातें दी हैं. जिनका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है. विकास का यह क्रम अब अनवरत चलेगा और आने वाले समय में कस्बे में सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास होंगे.

कालू रोड से कृषि मंडी तक बनेगी सड़क
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोदारा ने लूणकरणसर में कृषि मंडी सड़क (कालू रोड से कृषि मंडी तक बनने वाली सड़क) सीमेंट कंक्रीट एप्रोच रोड का शिलान्यास किया. लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क से कालू रोड से कृषि मंडी की और आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़क तंत्र सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मुख्य फोकस पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा और शिक्षा जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास में है तथा प्रत्येक क्षेत्र में इस दिशा में कार्य हो रहे हैं. उन्होंने इस सड़क को भी पूर्ण गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए. उन्होंने भगत सिंह स्टेडियम में पातालतोड़ कुएं का लोकार्पण किया और कहा कि यह स्टेडियम की जल आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा. वही भूजल स्तर के बढ़ाने में भी यहां महत्वपूर्ण साबित होगा. इसके निर्माण पर 6 लाख रुपए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी.

इस दौरान लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान कानाराम गोदारा, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, जिला परिषद सदस्य राजूराम धतरवाल, तहसीलदार विनोद कुमार पूनिया, प्रकाश नाथ, पंचायत समिति सदस्य राजू दास स्वामी, जितेन्द्र गोदारा, हुकमाराम मेघवाल, लूणकरणसर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद चोपड़ा, सरपंच एसोशियन जिला अध्यक्ष राजाराम झोरड़, सरपंच संगठन पंचायत समिति लूणकरणसर अध्यक्ष अमराराम सियाग, बिशन नाथ, राधेश्याम भादू, हेतराम गोदारा, रामस्वरुप मेघवाल सहित बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर देहात भाजपा नेताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, अटल बिहारी वाजपेयी ने मूल्य-आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी – श्याम पंचारिया
Next: चेन्नई से केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया विकास कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन, ग्राम पंचायत कालासर में 9 करोड़ 71 लाख के 27 विभिन्न कार्यों व ग्राम पंचायत लाखूसर में भी 70 लाख के विकास कार्यों का किया वर्चुअली लोकार्पण

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.