Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • पीट-पीट कर की थी युवक की हत्या अब एक ही परिवार के 7 लोगों को मिली आजीवन कारावास की सजा, बम्बलू गांव का है 11 साल पुराना मामला
  • अपराध

पीट-पीट कर की थी युवक की हत्या अब एक ही परिवार के 7 लोगों को मिली आजीवन कारावास की सजा, बम्बलू गांव का है 11 साल पुराना मामला

charlineraj_admin November 17, 2025
Bikaner-Court

बीकानेर जिले के बम्बलू गांव में हुई एक हत्या के मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधिपति अहम फैसला सुनाते हुए एक ही परिवार के सात जनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मामले के अनुसार कि करीब 11 साल पहले 27 मई 2014 को एक युवक की हत्या हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चालान पेश किया,जिसमें ये सजा सुनाई गई है. अब अदालत ने सभी सात आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य है. इनमें मोहन नाथ,हेमनाथ और धन्नानाथ सगे भाई है. हेमनाथ का बेटा शंकर नाथ भी दोषी माना गया है तो शंकर नाथ की पत्नी बाधु और बेटी सरोज को भी दोषी माना गया है.

बता दें कि अन्नानाथ नामक युवक ने बम्बलू में स्थित पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दी थी कि उसके भाई भंवर नाथ की हत्या कर दी गई है. उसने पुलिस को बताया कि भंवर नाथ अपने चाचा के घर जा रहा था. रास्ते में एक पिकअप में सवार होकर आए लोगों ने उस पर हमला कर दिया. मोहन नाथ पिक अप चला रहा था. उसके साथ हेमनाथ, धन्ना नाथ, शंकर नाथ, बाधु, सीता और सरोज थे. इन सभी ने मिलकर भंवर नाथ का रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की. इनके अलावा दो तीन अन्य को भी मामले में नामजद किया गया. भागते समय इनकी पिकअप गाड़ी एक दीवार से टकरा गई. ये पिकअप को वहीं छोड़कर भाग गए. घायल अवस्था में भंवर नाथ को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. जामसर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस ने अगस्त 2014 में ही इस मामले में चालान पेश कर दिया था. इसके बाद से अदालत में इस मामले में सुनवाई चल रही थी. सभी को आजीवन कारावास के साथ ही बीस बीस हजार रुपए का आर्थिक दंड भी दिया गया,जिसे नहीं चुकाने पर छह महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. इस मामले में परिवादी की ओर से एडवोकेट ओ.पी.हर्ष ने अदालत में पक्ष रखा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: SIR को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक, जिला कलेक्ट्रेट में डिजिटाइजेशन कार्य में जुटे रहे बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम के बीएलओ और सुपरवाइजर
Next: न्यायाधीश राजवी ने बाल वाहिनियों का किया औचक निरीक्षण, 60–70 की रफ्तार में दौड़ती मिली बसें, कईयों में मिली अनियमितताएं, मौके पर कटे चालान

Related Stories

collageपुपुytytपुपु
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

charlineraj_admin August 28, 2026
collageपुपुytyt
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !

charlineraj_admin August 28, 2026
787436155_122316685892023549_4776395347289279462_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर PMDS में तैनात सीआई पवन सिंह सस्पेंड, PHQ ने जारी किए आदेश

charlineraj_admin August 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.