नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन का 23वाँ वार्षिक अधिवेशन बीकानेर में दिनांक 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 को रेलवे स्टेडियम में आयोजित होगा. इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि कॉम शिव गोपाल मिश्रा महामंत्री ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन दिल्ली, कॉम जे. आर. भोसले कार्यकारणी अध्यक्ष ए आई आर एफ दिल्ली एवं कॉम मुकेश माथुर महामंत्री नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन जयपुर एवं कॉम मनोज परिहार जोनल अध्यक्ष जयपुर इस अधिवेशन में बीकानेर शिरकत करेंगे. इसके साथ यूनियन के 23वें अधिवेशन में राजीव सिंह प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर एवं गौरव गोविंद मंडल प्रबंधक बीकानेर विशिष्ट अतिथि होंगे.
अधिवेशन में बीकानेर मंडल के सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, बठिंडा, लालगढ़, बीकानेर, रतनगढ़, चुरु, हिसार, लालगढ़ वर्कशॉप (कार्यशाला) की सभी शाखों से सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारी इस अधिवेशन में भाग लेंगे. ये अधिवेशन प्रत्येक वर्ष ज़ोन के अलग अलग मंडल मे आयोजित होता है. बीकानेर मंडल के लिए यह गौरव की बात है कि 2009 के बाद 17 वर्ष बाद इस अधिवेशन का आयोजन कॉम गणेश वशिष्ठ मंडल सचिव एवं कॉम प्रेम कुमार सैनी की मंडल अध्यक्ष के सानिध्य मे बीकानेर की पावन धरा पर होने जा रहा है.
इस अधिवेशन के लिए बीकानेर मंडल के सभी कर्मचारियों में उत्साह है. अधिवेशन के लिए कामरेड गणेश वशिष्ठ मंडल सचिव एवं कामरेड प्रेम कुमार सैनी मंडल अध्यक्ष नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन बीकानेर मंडल ने सभी शाखों की मीटिंग ली एवं अधिवेशन के लिए मंडल के यूनियन पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को अधिवेशन संबंधित कमेटियों का गठन कर सभी को सफल आयोजन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी. बीकानेर में 23 वें अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारी डेलीगेट्स इस की तैयारी ओर सफल आयोजन मे लगे हुए है. बीकानेर मंडल के पूरे ज़ोन से हजारों की संख्या मे रेल कर्मचारी इस अधिवेशन में भाग लेंगे.
