Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • एसडीएम जिला अस्पताल ने रचा सफलता का नया अध्याय, एक किलोग्राम से भी कम वजन के बच्चे को मिला जीवनदान, नवसंचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट की उपलब्धि
  • Uncategorized

एसडीएम जिला अस्पताल ने रचा सफलता का नया अध्याय, एक किलोग्राम से भी कम वजन के बच्चे को मिला जीवनदान, नवसंचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट की उपलब्धि

charlineraj_admin May 3, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-05-03 at 6.04.31 PM

बीकानेर के एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) ने नवजात शिशु चिकित्सा सेवाओं के लिए एक बार फिर मिसाल कायम की है. अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती 990 ग्राम अर्थात एक्सट्रीम लो बर्थ वेट के नवजात को सफलतापूर्वक जीवनदान दिया गया.

अस्पताल के शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि 29 मार्च 2025 को जिला अस्पताल मे जन्मे नवजात बेबी ऑफ़ विमला निवासी लाखूसर को एसएनसीयू में भर्ती किया गया, तब उसका वजन मात्र 990 ग्राम था. अस्पताल की एसएनसीयू स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट की टीम ने इस नवजात को गहन देखभाल प्रदान की और विशेष रूप से फेफड़ों की स्थिति एवं श्वास प्रक्रिया को सुधारने के लिए बबल सीपैप मशीन का उपयोग किया. साथ ही संक्रमण से बचाव के साथ साथ फोटोथेरेपी द्वारा पीलिया का भी उपचार किया गया.

गौरतलब है कि इस प्रकार के अल्पवज़नी प्रिटर्म एवं आइयूजीआर (इंट्रा यूटेराइन ग्रोथ रिडक्शन) नवजात शिशुओं के जीवन को बचाना एक अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, जिसमें विशेष देखभाल, तकनीकी विशेषज्ञता और संसाधनों की आवश्यकता होती है. यह इलाज निजी अस्पतालों में अत्यधिक महंगा होता है, लेकिन जिला अस्पताल में यह सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई गई.

अस्पताल के शिशु एवं नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पुष्करणा ने बताया कि लगभग 36 दिन के सतत चिकित्सकीय प्रबंधन, नर्सिंग प्रबंधन, पोषण प्रबंधन, ऑक्सीजन सपोर्ट, बबल सीपैप सपोर्ट, संक्रमण नियंत्रण और शिशु की मां के दूध की निरंतर व्यवस्था, कंगारू मदर केयर के कारण अब इस नवजात का स्वास्थ्य बेहतर हो चुका है और उनका वजन सुरक्षित स्तर 1.6 किलोग्राम तक बढ़ चुका है.

अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने एसएनसीयू यूनिट की इस चुनौतीपूर्ण एवं उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ मनीष पुष्करणा, डॉ अमृता भार्गव, यूनिट नर्सिंग इंचार्ज अमित वशिष्ठ, सुशीला, गजेंद्र, कौशल आदि नर्सिंग स्टाफ की पूरी टीम को बधाई दी.

अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि यह सफलता ना सिर्फ एसएनसीयू, जिला अस्पताल, बीकानेर की चिकित्सा सेवाओं में विश्वास को बढ़ाती है, बल्कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है. गौरतलब है कि जिला अस्पताल मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एसएनसीयू यूनिट मे अब तक चार सौ से अधिक नवजात शिशुओं का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है, जिसमे नवजात शिशुओं के पीलिया, सेप्टिसीमिया, एपिलेप्सी अथवा कमेडा और बेहोशी, प्रिमेच्योर और लो एवं वेरी लो बर्थ वेट, श्वास रोग, मिकोनियम एस्पिरेशन इत्यादि समस्याओं से ग्रसित नवजात शामिल है.

गौरतलब है कि जिला अस्पताल के नव संचालित एसएनसीयू मे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ वेंटीलेटर, बबल सी-पेप, रेडियेट वार्मर, फोटोथेरेपी मशीन इत्यादि के साथ साथ नवजात की माताओ के लिए भी एमएनसीयू (मातृ एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट) मे रहने और खाने की भी निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. इस नवजात का संपूर्ण उपचार एवं देखभाल मुख्यमंत्री निशुल्क दवा और जांच योजना के अंतर्गत निशुल्क किया गया है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कल खुली रहेगी फल एवं सब्जी मंडी, मंडी समिति के अध्यक्ष शांतिलाल साध ने कहा – बंद की खबरें भ्रामक
Next: नीट-यूजी परीक्षा 2025 रविवार को, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.