Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम की सौगात, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया उद्घाटन !
  • Uncategorized

मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम की सौगात, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया उद्घाटन !

charlineraj_admin May 2, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-05-02 at 4.55.29 PM

बीकानेर प्रवास पर आए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने में खेलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. केन्द्रीय मंत्री मेघवाल शुक्रवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में नवनिर्मित मल्टी पर्पज इनडोर हॉल के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ तथा ‘खेलो इंडिया’ का नारा दिया है. केंद्र सरकार द्वारा खेलों और खिलाड़ियों के लिए आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं रखी जा रही है.

सरकार की मंशा है कि शहरी क्षेत्र के साथ गांवों के प्रतिभावान खिलाड़ी भी आगे आएं तथा खेलों के मानचित्र पर भारत का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. प्रधानमंत्री की मंशा है कि हम भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनें, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. इसमें उद्यम, शिक्षा और चिकित्सा के साथ खेलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में बने इस इनडोर हॉल का अधिकतम उपयोग खेलों के लिए किया जाए.

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि शहरी क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज विद्यार्थियों को यह इनडोर स्टेडियम दिखाया जाए, जिससे उनमें खेलों के प्रति रुचि पैदा हो. उन्होंने शहर की कॉलोनियों के सार्वजनिक उद्यानों में खेलों की सुविधाएं विकसित करने की बात कही, जिससे खेलों का वातावरण बने और बीकानेर के बच्चे डॉ. करणी सिंह और कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की तरह बीकानेर का नाम रोशन कर सकें. उन्होंने कहा कि स्टेडियम का खेलों के लिए अधिक से अधिक उपयोग हो, यह सुनिश्चित किया जाए.

बीकानेर (पूर्व) विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने युवाओं को खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जीवन में खेलों का महत्व अत्यंत महत्व है, खासकर युवा पीढ़ी को इसे समझना चाहिए. बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद ने कहा कि खेल प्रशासक प्रतिभावान खिलाड़ियों का प्राथमिकता से चयन करें. खेल प्रतिभाओं के चयन में किसी प्रकार का दबाव नहीं हो, तो इसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं.

इससे पहले आरएसआडीसी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिल्पा कच्छावा ने बताया कि बजट घोषणा की अनोकलना में 822.40 लाख रुपए की लागत से यह इनडोर स्टेडियम बनाया गया है. इसमें तीरंदाजी, कबड्डी, खो-खो, योग, कुश्ती, टेनिस बैडमिंटन, बास्केटबॉल सहित दर्जनों इनडोर खेले जा सकेंगे. इस दौरान जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, नगर निगम आयुक्त मनीष मयंक और सुमन छाजेड़ अतिथि के रूप में मौजूद रहे. इससे पहले केंद्रीय मंत्री मेघवाल तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने फीता काटकर तथा शिला पट्टिका का अनावरण कर इनडोर हॉल का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल तथा गोदारा सहित विधायकों तथा अधिकारियों ने बैडमिंटन खेल कर युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया. जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू ने आभार जताया.
नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने किया शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर का शुभारंभ, कहा – प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता
Next: यूथ कांग्रेस ने किया राहुल गांधी का दुग्धाभिषेक, जातीय जनगणना को बताया जीत !

Related Stories

848753554_1099613412788568_5889396999269153449_n
  • Uncategorized

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

charlineraj_admin October 14, 2026
838628904_1852531856162070_7227781788407115428_n
  • Uncategorized

फायरिंग के बाद कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, बीकानेर में फिल्मी स्टाइल में वारदात से दहशत, पुलिस ने आरोपी किये दस्तयाब

charlineraj_admin October 8, 2026
ChatGPT Image Sep 20, 2026, 06_32_10 PM
  • Uncategorized

अब बीकानेर पुलिस का कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को नोटिस, नगर निगम चुनाव में शहर अध्यक्ष पर टिकट चोरी के आरोप का है मामला

charlineraj_admin September 20, 2026

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला, बीकानेर में बोले – जनता सब जानती है, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता इसका जवाब, विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा नैरेटिव, पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा
  • अशोक गहलोत ने किया “डांडिया-गरबा महोत्सव हालो-रे-हालो ” Season 4 पोस्टर का विमोचन !
  • बीकानेर में पूर्व CM अशोक गहलोत से मिले कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद, जीत पर दी बधाई, 12 साल बाद बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, विकास और जनसेवा का दिया संदेश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ‘हालो रे हालो’ सीजन-4 महोत्सव पोस्टर का विमोचन !
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

You may have missed

848298175_3554001534775560_2342008757520187619_n
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-15 at 4.50.05 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई

charlineraj_admin October 15, 2026
848891547_122325581144023549_6958655760814770357_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

charlineraj_admin October 15, 2026
846809074_122325578366023549_785220339472485168_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.