Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाव व उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया AI व VLSI लैब का उद्घाटन, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संगठक अभियांत्रिकी महाविद्यालय को मिली सौगात
  • Uncategorized

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाव व उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया AI व VLSI लैब का उद्घाटन, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संगठक अभियांत्रिकी महाविद्यालय को मिली सौगात

charlineraj_admin June 2, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-06-02 at 3.40.55 PM

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के संगठक अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर (ईसीबी) में सोमवार को वी.एल.एस.आई एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम डिजाइन लैब का शुभारंभ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और उप-मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने किया. इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीटीयू कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग, अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश जाखड़, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ पूजा भारद्वाज, एसोसिएट प्रो. राहुल राज चौधरी समेत अन्य कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा. लैब के उद्घाटन के बाद अतिथियों ने लैब का निरीक्षण किया.

इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस लैब के लिए केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद ज्ञापित किया जाना चाहिए. वहीं इस अवसर पर डॉ राहुल राज और विभागाध्यक्ष डॉ पूजा भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री के अथक प्रयासों से यह लैब ईसीबी में लग पाई. उन्होंने बताया कि इस लैब में कुल 124 सॉफ्टवेयर हैं जिनकी बाजार की कीमत 22 करोड़ से ज़्यादा है. इस लैब में किसी भी तरह की चिप बनाई जा सकती है. जो कंप्यूटर, मोबाइल से लेकर सैटेलाइट और हथियारों तक में काम आती हो. साथ ही बताया कि सेमीकंडक्टर को लेकर जो प्लांट भारत में लग रहे है. उनके लिए स्कील डवलपमेंट का कार्यक्रम भी यहां चलाया जा रहा है.

इस अवसर पर अतिथियों ने इसी लैब से तैयार ईसीबी इंटेलीजेंट रोबो ट्रेनिंग किट का विमोचन भी किया. डॉ राहुल राज ने बताया कि इस किट के जरिए बच्चे स्कूल में ही हार्डवेयर पर काम कर सकते हैं साथ ही हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को इंटीग्रेटेड करना सीख सकते हैं. इस अवसर पर ईसीबी के वित्त नियंत्रक हनुमान प्रसाद, अंगद कुमार, ईसीबी के सहायक आचार्य अरविंद टांडी, आर्यन चौधरी, कुशाग्र स्वामी, प्रवीण जांगिड, करण नाहटा, हरि सिंह तंवर समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षा निदेशालय का विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया अवलोकन, शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर देने की कही बात
Next: भरभरा कर गिरी मकान की छत, 7 माह की बच्ची घायल, पूरा सामान दबा मलबे में

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.