Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • शिक्षा निदेशालय का विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया अवलोकन, शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर देने की कही बात
  • Uncategorized

शिक्षा निदेशालय का विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया अवलोकन, शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर देने की कही बात

charlineraj_admin June 2, 2025 1 minute read
Screenshot_20250602_211643_WhatsApp

बीकानेर प्रवास पर आए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय का अवलोकन किया. उन्होंने माध्यमिक और प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि निदेशालय के अधिकारी कर्मचारी अतिरिक्त संवेदनशीलता से कार्य करें, जिससे राज्य भर के शिक्षकों और कर्मचारियों की वाजिब आवश्यकताओं और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके. उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया और इसके लिए सतत तौर पर नवाचार करने की बात कही.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को विधानसभा के अवलोकन के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाए. इसके लिए निदेशालय स्तर पर कार्यक्रम निर्धारित हो. स्कूली विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यवाही भी दिखाई जाए, जिससे उन्हें इस प्रकिया की जानकारी हो सके. उन्होंने विधानसभा में आयोजित यूथ पार्लियामेंट और बच्चों से संबंधित अन्य नवाचारों की जानकारी दी. विधानसभा अध्यक्ष ने जिलों में युवाओं के लिए वाचनालय प्रारंभ करने का सुझाव भी दिया और कहा कि इनमें सभी आवश्यक अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं, जिससे जरूरतमंद बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें.

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने निदेशालय के समाधान कक्ष का अवलोकन किया. माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने समाधान कक्ष में प्रकरण प्राप्त होने से लेकर इसके निस्तारण तक की कार्यप्रणाली के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि समाधान कक्ष के माध्यम से कार्मिकों की परिवेदनाओं के निस्तारण और इसके समयबद्धता में इजाफा हुआ है. विधानसभा अध्यक्ष ने निदेशालय परिसर में संचालित शिशु पालना गृह (क्रेच) का अवलोकन भी किया और यहां की व्यवस्थाओं को सराहा. साथ ही निदेशालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की. इस दौरान विभिन्न कार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष का अभिनन्दन किया.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, शाला स्वास्थ्य परीक्षण, एआई बेस्ड ओरल रीडिंग फ्लुएंसी असेसमेंट, दक्षता आधारित आकलन एवं उपचारात्मक शिक्षण, समाधान कक्ष, शाला संबलन, विद्या समीक्षा केंद्र, डिजिटल प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, शाला दर्पण, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, हरियालो राजस्थान, सूर्य नमस्कार, नव चयनित स्टाफ सदस्यों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, खेल प्रतियोगिता, ई पाठशाला कार्यक्रम, राज्य स्तरीय समान परीक्षा, परीक्षा पे चर्चा, मिशन स्टार्ट कार्यक्रम, एसीपी और एमएसीपी मॉड्यूल में सरलीकरण के लिए किए गए संशोधन और परीक्षा परिणाम की समीक्षा के मानदंड संबधी निर्देशों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, अतिरिक्त निदेशक गोपाल राम बिरदा सहित शिक्षा निदेशालय के अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नहीं पहुंच रहा पानी…नहरबंदी खत्म लेकिन बीकानेर में त्राहिमाम, सुनवाई भी नहीं !
Next: केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाव व उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया AI व VLSI लैब का उद्घाटन, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संगठक अभियांत्रिकी महाविद्यालय को मिली सौगात

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.