Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसकेआरएयू में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसकेआरएयू में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

charlineraj_admin June 5, 2025
WhatsApp Image 2025-06-05 at 2.29.36 PM

बीकानेर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इस अवसर पर कुलगुरु डॉ अरुण कुमार, रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी, वित्त नियंत्रक पवन कस्वां सहित अन्य विभागों के अधिष्ठाता, अन्य स्टाफ और विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया. विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर व्यक्ति को अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. जलवायु परिवर्तन के संकेत मानव‌ को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अतिरिक्त सजग होने की चेतावनी दे रहे हैं. बदलती जलवायुवीय परिस्थितियां चिंतनीय व चुनौतीपूर्ण हैं. प्रदूषण का स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें.

रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी ने वृक्ष लगाते विद्यार्थियों की पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की सराहना की और कहा कि इस कार्य को आंदोलन के रूप में करें ,हर व्यक्ति इस यज्ञ में भागीदारी निभाएं।वित्त नियंत्रक पवन कस्वां ने कहा कि वृक्ष लगाएं और उसकी देखभाल करने का जिम्मा लें, तभी पर्यावरण दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी. इस अवसर पर भूसदृश्यता एवं राजस्व सृजन निदेशालय के निदेशक डॉ दाताराम, निदेशक अनुसंधान डॉ विजय प्रकाश, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ नीना सरीन, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ पी के यादव, छात्र कल्याण निदेशक डॉ एन एस दहिया, डॉ एच एल देशवाल, सिमका के डा सुजीत यादव, ए के शर्मा, डॉ वाई के सिंह गुरमीत कौर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: थैली छोड़ो, थैला पकड़ो अभियान – नरेश खत्री (छाबड़ा)
Next: पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने उठाया गौशालाओं में सरकारी अनुदान में भ्रष्टाचार का मुद्दा, कहा – हो रहा खुला भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मिलीभगत, सरकार करवाए जांच

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.