Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने उठाया गौशालाओं में सरकारी अनुदान में भ्रष्टाचार का मुद्दा, कहा – हो रहा खुला भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मिलीभगत, सरकार करवाए जांच
  • Uncategorized

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने उठाया गौशालाओं में सरकारी अनुदान में भ्रष्टाचार का मुद्दा, कहा – हो रहा खुला भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मिलीभगत, सरकार करवाए जांच

charlineraj_admin June 5, 2025 1 minute read
485075593_1821431315376563_6166868333867642930_n

राज्य सरकार द्वारा गौ-शालाओं को प्रदत्त अनुदान में पशुपालन अधिकारियों की मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार की जांच को लेकर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी लगातार आवाज उठा रहे हैं. भाटी ने कहा कि राज्य सरकार इस पूरे भ्रष्टाचार की जांच करवाए. बता दें कि पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने दिनांक 05.05.2025 को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पशुपालन मंत्री, सचिव पशुपालन विभाग, निदेशक पशुपालन विभाग, संभागीय आयुक्त बीकानेर, जिला कलक्टर बीकानेर, अतिरिक्त निदेशक क्षेत्र पशुपालन विभाग, बीकानेर, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग बीकानेर को पत्र लिखकर अगवत कराया है कि जिला बीकानेर में पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न गौ-शालाओं में करोड़ों का अनुदान दिया जा रहा है.

भाटी ने इस भ्रष्टाचार में सबसे अधिक अनुदान प्राप्त करने वाली पिंजरा परोल गंगा जुबली गौशाला, शरह बोरला, जयमलसर में प्रत्येक दिन के तीन हजार गौ-वंश का अनुदान उठाया जा रहा है लेकिन गौशाला के अन्दर 40-50 से अधिक गौवंश कभी भी नहीं रहता है. क्योंकि पशुपालन विभाग की मिलीभगत के कारण कभी भी औचक जांच कर कार्यवाही नहीं की जाती है तथा भुगतान के समय विभाग कमीशन राशि लेकर पूरी स्वीकृत गौवंश का भुगतान कर देता है. उक्त गौ शाला के गौवंश के कानों में टेग लगे है और बाहर किसानों के खेतों में भारी नुकसान पहुंचा रहे है. विडम्बना यह है कि शिकायत होने पर विभाग द्वारा गौशाला वालों को पूर्व में सूचना दे देते है.

भाटी ने कहा कि यह स्थिति बीकानेर जिले में ही नहीं, करीब-करीब प्रदेश के प्रत्येक जिले में कुछ एक गौशाला को छोड़कर, खुले आम गाय के नाम राजकीय कोष की लूट हो रही है. काफी गौशालाओं को दानदाता चारा, चाटा व आर्थिक सहयोग भी करते है फिर भी कई गौशाला दूध, गोबर आदि भी बेचकर अलग से आय कर रहे है। कोई गौशाला नस्ल सुधार का कार्य भी नहीं करती है. भाटी ने बताया कि हाल ही में जिला बीकानेर में बज्जू उपखण्ड क्षेत्र में ग्राम पंचायत गोगडियावाला के पाबूसर गांव की रोही में पशुपालन विभाग द्वारा सच्चियाय गौ-सेवा समिति मण्डल गोगड़ियावाला को 120 एक सौ बीस नन्दी सांड़ों की स्वीकृति जारी की हुई है. मौके पर गौ-धन पूरी संख्या में नहीं रखने एवं गलत तरीके से अनुदान राशि की हेराफेरी करने की ग्रामीणों द्वारा उपखण्ड अधिकारी बज्जू को शिकायत की गई.

उपखण्ड अधिकारी द्वारा एक कमेटी गठित की गई, जिसमें स्वयं उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार बज्जू, पशुपालन अधिकारी, बज्जू शामिल थे। कमेटी ने औचक जांच के लिए 15 अप्रेल 2025 को मौके पर पहुंच कर जांच की गई तो 120 सांड़ों की जगह दस छोटे-मोटे गौधन मिले, जिसमें दो गौधन के ही कानों में टेग लगे हुवे थे। चारा खुले में तारबन्दी में पड़ा था, वो भी पर्याप्त नहीं था, पानी, छाया की भी सही व्यवस्था नहीं थी.

इस जांच की सूचना जिला कलक्टर बीकानेर, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, बीकानेर को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी थी, जिसपर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं कि बल्कि जिला कलक्टर ने दबाव में आकर पुनः जांच के आदेश कर दिये. अब जब पुनः जांच होगी तो गौशाला वाला मौके पर कमीपूर्ति कर लेगा और कोई कार्यवाही नहीं होगी. उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, पशुपालन अधिकारी की संयुक्त कमेटी पर ही जिला कलक्टर को विश्वास नहीं है तो सभी जांचें व्यर्थ है.
भाटी ने इस संबंध में जिला कलक्टर, बीकानेर से मौखिक बात कर 30 मई 2025 को पत्र लिखा, जिसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है. पशुपालन विभाग की मिलीभगत रहती है, अतः जिला प्रशासन से समय-समय पर ड्रोन से बिना पूर्व सूचना के जांच होनी चाहिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसकेआरएयू में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next: बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल का शुभारंभ, जयपुर जैसी सुविधाएं !

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.