Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक, आधुनिकतम कृषि तकनीक की जानकारी देने के लिए 180 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
  • Uncategorized

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक, आधुनिकतम कृषि तकनीक की जानकारी देने के लिए 180 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

charlineraj_admin May 27, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-05-27 at 4.13.50 PM

किसानों को खेती की उन्नत तकनीक, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा. केंद्र सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय की पहल पर आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत जिले की 180 ग्राम पंचायतों में कृषि अधिकारी, केवीके तथा भारतीय कृषि अनुसंधान से जुड़े विभिन्न संस्थाओं के वैज्ञानिक किसानों से संवाद कर विभिन्न जानकारियां साझा करेंगे. केंद्र सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सघन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ नीना सरीन ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि इस अभियान में भारतीय कृषि अनुसंधान की विभिन्न संस्थाओं के वैज्ञानिक, एसकेआरएयू से संबद्ध कृषि विज्ञान केन्द्रों के अधिकारी और वैज्ञानिक तथा कृषि-उद्यान विभाग अधिकारी एक टीम के रूप में ग्राम पंचायत पहुंचेंगे तथा नवीनतम कृषि तकनीक अनुसंधान प्रौद्योगिकी की जानकारी साझा करेंगे. संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जलवायुवीय चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों के साथ किसानों को आधुनिकतम तकनीकी की जानकारी देते हुए अधिकतम लाभ कमाने के लिए तैयार करना है. इस अभियान का उद्देश्य आगामी खरीफ फसलों की पैदावार को बढ़ाने के साथ किसानों को इन फसलों में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं से निपटने के लिए तैयार करना है.

इस दौरान स्थानीय प्रगतिशील नवाचारी किसानों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे. खेत की मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे तथा इन्हें संग्रहित कर किसानों को उनकी मिट्टी की स्वास्थ्य से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिले में कई राष्ट्रीय स्तर के कृषि अनुसंधान संस्थान कार्यरत है. इस अभियान के दौरान अतिरिक्त समन्वय करते हुए एक प्लेटफार्म पर कार्य करते हुए यह प्रयास किया जाएगा कि इन संस्थानों में हो रहे अनुसंधान का पूरा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिले.

मूंगफली अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक ने बताया कि मूंगफली उत्पादन में बीकानेर अग्रणी है. यहां किसानों को काली जड़ जैसे रोगों की समस्याओं के इलाज की जानकारी दी जाएगी. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मदन लाल रेगर ने बताया कि इस पूरे अभियान की सफलता के लिए विभिन्न संस्थाओं के समन्वय से चार टीमें बनाई गई है. सभी चार टीमें एक दिन में कुल 12 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर किसानों के साथ संवाद करेंगी. इन टीमों में केवीके के दो वैज्ञानिक, कृषि-उद्यानिकी विभाग से एक सदस्य, शुष्क बागवानी संस्थान से एक सदस्य, काजरी तथा उष्ट्र अनुसंधान केंद्र से एक सदस्य शामिल होगा. कार्यक्रम के समन्वक जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद बीकानेर को बनाया गया है. इस दौरान कृषि विभाग उद्यानिकी से सहायक निदेशक मुकेश गहलोत‌, डॉ केशव मेहरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जोरदार हंगामा, पुलिस सुरक्षा में ईओ को निकाला बाहर, पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर पार्षदों व समर्थकों के साथ पहुंचे थे नगरपालिका !
Next: सीएमएचओ ने की कार्रवाई, फल एवं सब्जी विक्रेताओं से लिए 88 नमूने

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.